Press "Enter" to skip to content

शिवसेना का काल्पनिक अयोध्या राममंदिर बना आकर्षण का केन्द्र

प्रदेशाध्यक्ष श्री ठाड़ेश्वर, उपा. शैलेन्द्र सिंह सहित जिलाध्यक्ष पप्पू शिवहरे ने श्रीराम शोभायात्रा का किया भव्य स्वागत

शिवपुरी। नगर में रामनवमीं के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा का ऐतिहासिक स्वागत हिन्दूवादी संगठन शिवसेना द्वारा किया गया। यहां प्रायवेट बस स्टैण्ड परिसर के समीप शिवसेना के जिलाध्यक्ष बालकिशन शिवहरे (पप्पू भैया)के निवेदन पर शिवसेना के प्रदेशाध्यक्ष ठाडेश्वर महावर, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह राजावत, हिन्दू महासंघ के कमलेश शिवहरे, राजकुमार गोयल, अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू सेना के मनोज अष्ठाना, डॉ.शिवकुमार धाकड़, ग्वालियर संपर्क प्रमुख सुरेश सोनी, बी.पी.एस.राजा डबरा संभाग प्रभारी, रवि कुमार जैन प्रदेश मीडिया प्रभारी, जितेन्द्र भदौरिया चंबल संभाग प्रमुख, नीतेश गुरैया चंबल संभाग संपर्क प्रमुख सहित शिवसेना के जिला उपाध्यक्ष विशाल कोड़े, अजीत अग्रवाल, रानू रघुवंशी, नगर अध्यक्ष प्रशांत गौड़, जिला मीडिया प्रभारी नरोत्तम मारौरा, जिला मंत्री राहुल गुर्जर, नगर संयोजक हर्ष कटारिया सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। यहां जैसे ही श्रीराम शोभायात्रा का आगमन हुआ तभी सभी शिवसैनिकों ने मिलकर पुष्पवर्षा, आईस्क्रीम, शीतल पेय आदि का वितरण श्रद्धालुजनों को किया गया। इस दौरान शिवसेना के प्रदेशाध्यक्ष श्री ठाड़ेश्वर महावर, उपा.शैलेन्द्र सिंह के साथ जिलाध्यक्ष पप्पू शिवहरे ने संयुक्त रूप से श्रीराम की भव्य आगवानी करते हुए पूजा अर्चना की और माल्यार्पण कर शोभायात्रा को आगे बढ़ाया। शिवसेना की ओर से इस भव्य शोभायात्रा में तीन विमान भी शामिल हुए जिसमें अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर का काल्पनिक मंदिर, श्रीराम लाल ओरछा धाम सहित हनुमान जी की आकर्षक झांकी भी सजाई गई जो जन-जन के आकर्षण का केन्द्र रही। तीन डीजे, तीन टे्रक्टरों सहित घोड़े और बैण्ड की थाप पर शिवसैनिकों ने उत्साह के साथ रामनवमीं का पर्व मनाया जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!