Press "Enter" to skip to content

इंजीनियर्स संघ की अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू

शिवपुरी। मध्य प्रदेश
डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन प्रांतीय समिति भोपाल के आह्वान पर संघ में
विगत कई वर्षो से लंबित 5 सूत्रीय मांगों के समर्थन में 21 मार्च से 4
अप्रैल तक प्रदेश के समस्त निर्माण विभागों के उपयंत्री सामूहिक अवकाश पर
रहे शासन द्वारा इस दौरान एसोसियेशन की न्यायोचित मांग पर विचार न करने के
फलस्वरूप पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज 6.4.2017 से समस्त
इंजीनियर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, संघ की 5 सूत्रीय मांगें
जिनमें उपयंत्री संवर्ग को प्रारंभिक वेतनमान में गे्रेड पे रू 3200 के
स्थान पर 4800  किया जाए। संवर्ग के संविदा साथियों को नियमित किया जाए,
उपयंत्री संवर्ग के सभी कर्मचारियों की तरह 30 वर्ष सेवा अवधि पर तीसरा
समयमान वेतनमान दिया जाए। उपयंत्रियों को एक अनिवार्य पदोन्नति सहायक
यंत्री के पद पर दी जाए। वर्तमान में कार्य की अधिकता पदोन्नति सहायक
यंत्री के पद पर दी जाए। उक्त बात की जानकारी अध्यक्ष हरिवल्लभ वर्मा ने
बताया कि इंजीनियर्स संघ ने इस बात की चेतावनी पूर्व में दे दी गई थी लेकिन
सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इंजी. पी.एस. रघुवंशी, विजय खैमरिया,
पीके सक्सेना, हरिबल्लभ वर्मा, आरएस गौड़, आरपीएस राजपूत, नीरज खरे, एसके
शर्मा, अक्षय जैन, अभय सक्सेना, मानवेन्द्र सिंह, बृजेश भार्गव, आनंद जैन,
आरके तिवारी, यादवेन्द्र शर्मा,मुकेश जैन, अजय बंसल, केके श्रीवास्तव, एके
गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुभाष जैन, एनके शर्मा, पालीवाल आदि प्रमुख रूप से
उपस्थित रहे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!