बोली- मैं माता-पिता के अन्यत्र जगह विवाह के खिलाफ
शिवपुरी। कोलारस के एक गांव की 16 वर्षीय जाटव परिवार की बालिका अपने रिश्ते में मामा से शादी करना चाहती है जिसकी भनक पाकर उसके माता पिता ने एक 28 वर्षीय युवक के साथ उसका रिश्ता तय किया तो बालिका ने विरोध किया और गुरूवार को थाने पहुँच गई। पीछे से उसके माता, पिता व अन्य रिस्तेदार भी थाने पहुँच गए, जिनका कहना था, कि बालिका अपने रिश्ते के मामा 25 वर्ष के साथ शादी करना चाहती है, रिश्ता कलंकित न हो, इसलिए हमने कहीं और रिस्ता तय किया है, जिसका ये विरोध कर रही है। सब मिलाकर स्थिति यह बनी कि लड़की ने माता, पिता, रिश्तेदारों के साथ जाने से मना कर दिया, तब कोतवाली पुलिस ने प्रकरण चाइल्ड लाइन को सौंपा,
और चाइल्ड लाइन ने सीडब्ल्यूसी की न्यायपीठ के समक्ष प्रस्तुत किया।
जहाँ सीडब्लूसी के अध्य्क्ष जिनेन्द्र जैन ने बालिका की काउंसलिंग की, पर बालिका घर जाने तैयार नहीं हुई, परिणाम स्वरूप सीडब्लूसी ने बालिका को अल्प आश्रय गृह ग्वालियर भेजने का आदेश दिया। उक्त निर्णय बालिका व माता, पिता की सहमति के आधार पर करना पड़ा। बाल कल्याण समिति शिवपुरी अब कुछ दिन बाद फिर कॉउंसलिंग करेगी। जैन ने कहा है कि कोई भी अभिभावक अपने बेटे, बेटी की शादी 18 की तय सीमा के बाद ही करे, जिस से कोई कानूनी उलझन पैदा न हो।






Be First to Comment