शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम ग्वालीपुरा में बुधवार देर शाम एक चार वर्षीय मासूम को सर्प ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार अनूप पुत्र शिवदयाल जाटव उम्र 4 वर्ष निवासी ग्वालीपुरा बुधवार देर शाम अपने घर के पास में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था तभी जहरीले सांप ने उसे काट लिया। कुछ ही समय बाद अनूप बेहोश हो गया इसके बाद परिजन उसे मोटरसाइकिल से दूल्हादेह धौरिया ले गए, लेकिन रास्ते में ही बालक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
खेलते समय बालक को सर्प ने काटा, मौत
टैग: pohari



