Press "Enter" to skip to content

व्यापारी फोन पर व्यस्त, नाबालिग 2.12 लाख उठा ले गया / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर की ठंडी सड़क स्थित थोक दुकान पर गुड़ खरीदने आए राजस्थान के व्यापारी के
काउंटर पर रखे 2.12 लाख रुपए अज्ञात बालक ने पार कर दिए हैं। सीसीटीवी फुटेज निकालकर देखने पर पता चला कि 12 से 13 साल का बालक अखबार की आढ़ में नोटों का बंडल धीरे-धीरे खिसका रहा है और व्यापारी फोन पर बातचीत करने में व्यस्त है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक गल्ला व्यापारी मुकेश गोस्वामी निवासी सेमली फाटक जिला बारां राजस्थान गुरुवार को किराने का सामान खरीदने के लिए शिवपुरी आए थे। बाजार से कुछ सामान खरीदने के बाद ठंडी सड़क स्थित गिर्राज राठौर के यहां जेआर इंटरप्राइजेज पर गुड़ खरीदने पहुंच गए। 4.16 बजे से 4:17 के बीच सिर्फ एक मिनट के फेर में 2.12 लाख रुपए के नोट का बंडल पार हो गया।

दुकान की सीसीटीवी फुटेज निकलवाईं तो पता चला कि 12-13 साल का बच्चा अखबार की आढ़ लेकर नोटों का बंडल धीरे-धीरे खिसका रहा है, जबकि व्यापारी फोन पर बात करने में व्यस्त दिखाई दे रहे हैं। काउंटर पर बैठे दुकानदार ने भी बच्चे की हरकत पर गौर नहीं किया। बात करते हुए व्यापारी मुकेश गोस्वामी दूसरी तरफ मुढे़, तभी तेजी से बच्चे ने बंडल हाथ में उठाया और भाग निकला। 2.12 लाख रुपए चोरी जाने पर व्यापारी ने सिटी कोतवाली शिवपुरी में आवेदन दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!