मंत्री सिंधिया ने पुर्नघनत्विकरण योजना के तहत किया चिन्हित स्थलों का निरीक्षण

शिवपुरी।
खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा
राजे सिंधिया ने पुर्नघनत्विकरण योजना के तहत नगर में स्थित विभिन्न चयनित
स्थलों का अवलोकन कर अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने प्रथम चरण के रूप
में लिए जाने वाले पुराना बस स्टेण्ड, आरटीओ कार्यालय, फिजीकल रोड़ पांच
नम्बर कोठी का अवलोकन कर अधिकारियों से चर्चा की और निर्देश दिए कि नगर में
स्थित पुराने एवं अनुपयोगी शासकीय भवनों को डिस्मेन्टल करने के पश्चात जो
रिक्त भूमि होगी उसका अच्छे कन्सलटेंट एवं आर्केटेक्चर से डीपीआर बनवाकर
आवास बनवाए जाए। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों द्वारा पुर्नघनत्विकरण
योजना के तहत पुराने एवं अनुपयोगी शासकीय भवनों को डिसमेन्टल कर सर्वसुविधा
युक्त आवासीय परिसर एवं व्यवसायिक केन्द्र के रूप में विकसित किए जाने की
जानकारी दी। इस दौरान पोहरी विधायक प्रहलाद भारती, कलेक्टर ओमप्रकाश
श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, अनुविभागीय दण्डाधिकारी
रूपेश उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण आदि
उपस्थित थे।


संबंधित खबरें