Press "Enter" to skip to content

जैन पाठशाला के सदस्यों ने दीनदयाल रसोर्ई में कराया लोगों को भोजन

मनार्ई महावीर जयंती और भोजन ग्रहण करने वालों को खिलाई

मिठाई

शिवपुरी। जैैन श्वेताम्बर समाज की समाजसेवी संस्था जैन पाठशाला के सदस्यों ने आज दीनदयाल रसोर्ई में पहुंचकर अपने हाथों से भूखे लोगों को भोजन कराया। आज महावीर जयंती का अवसर था और इस मौके का फायदा उठाकर जैन पाठशाला के सदस्यों ने दीनदयाल रसोर्ई में पहुंचकर भोजन ग्रहण करने वालों को सुस्वादिष्ट रसगुल्ले खिलाए एवं अपने प्रेम पूर्र्ण हाथों से दीनदयाल रसोई में पहुंचने वाले लोगों को भोजन परोसा। मंगलम संस्था ने जैन पाठशाला के सदस्यों को इसके प्रति आभार व्यक्त किया है। विदित हो कि दीनदयाल रसोई योजना में सबसे पहले जैन पाठशाला ने ही मंगलम  संस्था को 4200 रूपए का एक मुस्त दान दिया था। 
महावीर जयंती के अवसर पर दुर्र्गा टॉकीज के सामने भण्डारे का स्टॉल लगाने के बाद जैन पाठ शाला के संरक्षक अजय मुनानी, अध्यक्ष विजय पारख, सचिव अजय सांखला, कोषाध्यक्ष राजेश भांडावत, सदस्य संजय नाहटा, लाभचंद मूथा, नवीन भंसाली, मुकेश चौधरी आदि सुबह 11:30 बजे पुराने बस स्टेण्ड स्थित दीनदयाल रसोर्ई के भोजनालय पहुंचे जहां उन्होंने भोजन ग्रहण करने वालों का सबसे पहले आत्मीय स्वागत किया और उन्हें बताया कि आज अहिंसा के पुजारी भगवान महावीर की जयंती हैं। इस पर भोजन शाला में आने वाले लोगों ने भगवान महावीर जिंदाबाद के नारे लगाए। भोजन शाला में पं. हजारीलाल पुरोहित सबसे पहले भोजन मंत्र का  वाचन करते हैं और इसके बाद वह वहां लोगों से भोजन  ग्रहण करने का आग्रह करते हैं। भोजन शाला में आज परोसने का जिम्मा जैन पाठशाला के सदस्यों ने उठाया और उन्होंने बड़े प्रेम तथा मनुहार पूर्र्वक लोगों को भोजन परोसा साथ ही यह भी कहा कि अन्न का दाना बहुमूल्य होता है और उतना ही थाली में लेें जितना ग्रहण करें तथा अन्न का एक दाना भी झूठा न छोड़ें। इस अवसर पर जैन पाठशाला के सदस्यगण अपने साथ सुस्वादिृष्ट रसगुल्ले लेकर आए थे। जिन्होंने दीनदयाल रसोर्ई योजना में आतिथ्य स्वीकार करने वालों को रसगुल्ले खिलाए। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!