‘रिश्तों की मिठास श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया’ के साथ कार्यक्रम में ‘वात्सल्य रत्नÓ से सम्मानित हुए संस्थापक अध्यक्ष पवन जैन व सचिव अजय जैन

शिवपुरी-अपनों के बीच रिश्तों की मिठास को किस प्रकार से भुनाया जाए यह वात्सल्य समूह के इस कार्यक्रम ने कर दिखाया है नि:संदेह सिंधिया परिवार और शिवपुरीवासियों के बीच जो आत्मीय संबंध है वह किसी रिश्तों का मोहताज नहीं है लेकिन वात्सल्य समूह की इस अनूठी पहल की जितनी प्रशंसा की जाए कम है, भगवान महावीर जयंती के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम वात्सल्य समूह के प्रेम, दया और करूणा के भाव का प्रतीक है और संस्थापक अध्यक्ष पवन जैन के प्रयासों का परिणाम है कि आज शहर के तमाम समाजसेवी संस्थाओं को एक मंच पर एकत्रित कर इन रिश्तों को और अधिक प्रांगढ़ किया है ऐसे कार्य हमेशा प्रेरणादायी और पारस्परिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाते है। उक्त उद्गार प्रकट किए पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जो स्थानीय पी.एस.रेसीडेंसी में वात्सल्य समूह के संस्थापक अध्यक्ष इंजी. पवन जैन द्वारा आयोजित ‘रिश्तों की मिठास श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथÓ कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं विधायक कोलारस रामसिंह यादव सहित संस्थापक अध्यक्ष इंजी.पवन जैन मंचासीन थे।

इसके अलावा मंच की शोभा समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों जिसमें वात्सल्य समूह अध्यक्ष महेन्द्र जैन, लायन्स साउथ अध्यक्ष नरेन्द्र जैन भोला, लायंस सेन्ट्रल अध्यक्ष संजय गौतम, रोटरी क्लब अध्यक्ष धर्मेश अरोरा, भारत विकास परिषद अध्यक्ष गोपालदास अग्रवाल, भाविप तात्याटोपे अध्यक्ष कपिल भाटिया, भाविप तेगबहादुर अध्यक्ष गोपाल गौड़, जैन मिलन अध्यक्ष भानु जैन, रोटरी के असि.गर्वनर व शहर कांगे्रस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा, लायनेस साउथ अध्यक्ष श्रीमती बीना जैन, लायनेस सेन्ट्रल अध्यक्ष श्रीमती संगीता रन्गढ़, इनरव्हील क्लब अध्यक्ष श्रीमती शशि शर्मा, राजुल महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रूचि जैन, लेडीज क्लब अध्यक्ष श्रीमती छवि जैन, संगनी क्लब अध्यक्ष श्रीमती रेनु अग्रवाल व श्रीमती संगीता जैन मंचासीन थी। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान महावीर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन व स्वागत गीत के साथ हुई। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का स्वागत समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा किया गया। स्वागत भाषण वात्सल्य समूह संस्थापक अध्यक्ष इंजी.पवन जैन द्वारा दिया गया जबकि वात्सल्य समूह के कार्यों का विस्तृत ब्यौरा सचिव अजय जैन द्वारा दिया गया। भगवान महावीर के सिद्धांत एवं उनके जीवन पर विस्तृत प्रकाश श्रीमती रूचि जैन द्वारा डाला गया। कार्यक्रम का सफल संचालन एमजेएफ ला.महिपाल अरोरा व ला.पवन जैन (म.कॉ)द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन संस्था के महेन्द्र जैन द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम की चिर स्मृतियों को अपने जेहन में बसाए रखने के लिए समापन अवसर पर श्री सिंधिया को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। कार्यक्रम में लगभग एक सैकड़ा से अधिक विभिन्न समाजसेवी संस्थाओ के प्रतिनिधियों सहित हजारों लोगों ने भाग लिया और अंत में स्नेहभोज में शामिल हुए।
वात्सल्य रत्न से सम्मानित हुए संस्थापक अध्यक्ष पवन जैन व सचिव अजय जैन
वात्सल्य समूह द्वारा आयोजित ‘रिश्तों की मिठास श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथÓ कार्यक्रम में वात्सल्य समूह के संस्थापक अध्यक्ष इंजी.पवन जैन एवं संस्थापक सचिव अजय जैन को ‘वात्सल्य रत्नÓ पुरूस्कार से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान मंचासीन अतिथियों ने अपने स्थान पर खड़े होकर इन दोनों महानुभावों का तालियों की गड़ागड़ाहट के साथ जोरदार अभिवादन किया। जिसके प्रति संस्थापक अध्यक्ष पवन जैन व सचिव अजय जैन द्वारा वात्सल्य रत्न पुरूस्कार पर आभार ज्ञापित किया गया और विश्वास जताया कि वह इस पद और गरिमा का हमेशा ख्याल रखेंगें और इस पुरूस्कार के सम्मान को सदैव और अधिक ऊंचाईयों पर ले जाऐंगे इसके लिए समस्त वात्सल्य समूह का सहयोग अपेक्षित रहेगा।

Be First to Comment