Press "Enter" to skip to content

ग्वालियर: स्कूल से परीक्षा देकर घर लौट रही 14 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म / Gwalior News

ग्वालियर। 05.02.2021 / ग्वालियर जिले के देहात थाने हस्तिनापुर के अंतर्गत एक युवक ने एक नाबालिग के साथ  दुष्कर्म कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
डीएसपी विजय सिंह भदौरिया ने बताया कि हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम गणपतपुरा की रहने वाली एक 14 साल की नाबालिग सिरसौद से पढ़कर लौट रही थी तभी रास्ते में गणपतपुरा के ही एक युवक ने उसका रास्ता रोका और सरसों के खेत में ले जाकर दुष्कर्म कर दिया। आरोपी युवक ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया और उसे बयान के लिए न्यायालय भेज दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!