Press "Enter" to skip to content

किसान पर भालू का हमला, गंभीर घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। सतनवाड़ा क्षेत्र के ठेह गांव में खेत में फसल की रखवाली कर रहे किसान पर भालू ने हमला कर दिया। ग्राम ठेह निवासी खलक सिंह (40)खेरू बाथम शुक्रवार की शाम 5:30 बजे अपने खेत में गेंहूं की फसल की रखवाली कर रहा था। तभी पास की के खेत में खड़ी सरसों के बीच बैठे भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू से पहले किसान के पैर को काट फिर उसके बाएं कंधे पर झपट्टा मार। खलक सिंह ने बताया कि भालू के हमले करते ही वह जमीन पर उल्टा ले गया और शरीर को बिल्कुल भी हिलने नही दिया। करीब 10मीनिट पर जमीन पर ऐसे ही लेटा रहा। शरीर में कोई हलचल न होती देख भालू भाग गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!