Press "Enter" to skip to content

भतीजे ने की चाचा की जमकर मारपीट, मौत


विद्युत चोरी करने से रोका था चाचा ने आरोपी भतीजे को

शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के अंतर्र्गत आने वाले ग्राम गिदोरा में जब भतीजा मैन लाईन में विद्युत का तार डालकर बिजली की चोरी कर रहा था तो उसके चाचा शिवचरण ने उसे ऐसा करने से रोका इसी बात पर उत्तेजित होकर भतीजे ने चाचा को बुरी तरह पीटा। चाचा को गंभीर हालत में जब इलाज के लिए शिवपुरी लाया जा रहा था तो रास्ते में ही उनकी मौत हो गर्ई। पुलिस ने इस मामले में पहले आरोपियों के विरूद्ध भादवि की धारा 307 के तहत हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया था जो बाद में हत्या के मामले में तब्दील कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार फरियादी शिवचरण पुत्र देवलाल कुशवाह उम्र 54 निवासी गिंदोरा के खेत में लगे विद्युत खम्बे में बिजली चोरी करने की नियत से जब उसका भतीजा हल्के उर्फ रामकृष्ण पुत्र परमाल कुशवाह निवासी गिंदौरा तार डाल रहा था तो मृतक शिवचरण ने उसे ऐसा करने से रोका। इसी बात पर क्रोधित होकर आरोपी रामकृष्ण ने मृतक के गुप्तांग में लात मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया लेकिन उसने इसकी सूचना तत्काल डायल 100 को दे दी। इस पर डायल 100 मौके पर पहुंची और दोनों पार्टियों को गाड़ी में बिठाकर थाने लाया गया जहां रिपोर्ट लिखने के बाद मृतक शिवचरण को इलाज के लिए पहले बदरवास अस्पताल और फिर उसकी गंभीर हालत देखकर उसे शिवपुरी रैफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!