Press "Enter" to skip to content

मुख्यमंत्री ने किया 1 लाख 33 हजार करोड़ का घोटाला: अभिजीत बाघ

भ्रष्टाचार में डूबी शिवराज सरकार के खिलाफ  जारी रहेगा आज का बिजली आंदोलन: पीयूष शर्मा 
महंगी बिजली वृद्धि को लेकर आप ने जताया रोष
 
शिवपुरी। मप्र की भाजपा सरकार ने जनता से लूट करने का कार्य महंगी बिजली वृद्ध से कर दिया है जिसमें मप्र के मुख्यमंत्री ने 1 लाख 33 हजार करोड़ का घोटाला कर नर्मदा सेवा यात्रा निकाल रहे है जबकि इसी नर्मदा किनारे से बिजली की लूट कर प्रदेश की जनता को डुबोने की तैयारी की जा रही है नर्मदा नदी के किनारे बने तीन पॉवर प्लांट से आम जनता के 33 हजार रूपये की लूट चालू हो गई है तथा तीन अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं के बनने से प्रदेश जनता पर 1 लाख करोड़ की राशि बिल के रूप में जबरन थोपने की योजना है। मप्र के मुख्यमंत्री पर उक्त आरोप लगाए आप पार्टी के जोन प्रभारी अभिजीत बाघ ने जो स्थानीय होटल हैप्पीनेस में आयोजित महंगी बिजली का लेकर प्रेसवार्ता को संबोधत कर रहे थे। इस अवसर पर जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने ऐसे पॉवर प्लांट से 25 साल के लिए अनुबंध किया है जहां से महंगी बिजली मिलेगी जबकि सस्ती बिजली देने वाले पॉवर प्लांट को बंद दर्शाए जा रहे है। श्री शर्मा ने बताया कि भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सरकार के खिलाफ आप का बिजली आन्दोलन सतत जारी रहेगा, यहां नर्मदा किनारे खंडवा में सिंगाजी चरण-एक,सिवनी में झाबुआ पॉवर एवं गाडरवारा में बीएलए पॉवर, तीन बिजली घर बन चुके है इन तीनों बिजली घरों से महंगी होने के कारण हाल ही में राज्य विद्युत नियामक आयोग के टेरिफ आदेश में उक्त प्लांट से बिजली खरीदने से मना कर दिया गया है बाबजूद इसके बिना एक यूनिट बिजली खरीदे तीनों परियोजनाओं के लिए फिक्सड चार्ज की राशि कुल 1322.5 करोड़ रूपए प्रतिवर्ष देने होंगें। आज मप्र में औसत बिजली की मांग लगभग 8 हजार मेगावाट है जबकि कुल बिजली की उपलब्धत 17500 मेगावट है। इस प्रकार जनता को लूटने का काम मप्र की भाजपा सरकार कर रही है जो बर्दाश्त योग्य नहीं है। प्रेसवार्ता मे पार्टी के विपिन शिवहरे भी मौजूद थे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!