
करैरा। जनपद में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने कृषि महोत्सव पर मध्यप्रदेश सरकार का कृषि क्रांति रथ को हरी झंडी दिखाकर पंचायतों के लिए रवाना किया।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने बताया कि कृषि महोत्सव का आयोजन पूरे प्रदेश में किसान भाइयों बहनों को खेती की नई जानकारियां देने के लिए हो रहे हैं यंत्रीकरण अपना कर किसान भाइयों अपनी लागत कम कर सकते हैं उधनिकी पशु पालन मछली पालन के काम किसानों को अच्छी आय देंगे नई तकनीकी और जानकारियों से किसान अपनी लागत घटा कर अधिक आय पा सकेंगे और खेती लाभ का धंधा बनेगी उन्होंने आगे बताया कि मध्यप्रदेश सरकार का कृषि क्रांति रथ तहसील के हर ग्राम पंचायत में जाएगा कृषि क्रांति रथ में कृषि विभाग के अधिकारी पशुपालन विभाग के अधिकारी उद्यान विभाग के अधिकारी मछली पालन विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे एवं माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा किसान भाइयों के लिए जो योजना चलाई जा रही है योजनाओं के बारे मे जानकारी बताएंगे। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सोनी नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल जी साहू कृषि विभाग के अधिकारी बीएस यादव अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुभाष जाटव जनपद सदस्य पुष्पेंद्र यादव मंडल महामंत्री दामोदर दास पोद्दार हरिशंकर परिहार पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज झा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष रजऊ परमार एवं भाजपा के समस्त कार्यकर्ता कृषि विभाग के समस्त अधिकारी एवं स्टाफ मौजूद रहा।






Be First to Comment