Press "Enter" to skip to content

हजारों श्रद्धालुओं ने पाया मां पीताम्बरा का विशाल भण्डारा

शिवपुरी। श्री बांके बिहारी भक्त मण्डल द्वारा मॉं पीताम्बरा के दतिया स्थित पीठ पर विशाल भण्डारे का आयोजन मॉं के चरण सेवकों द्वारा किया गया। श्री बांके बिहारी भक्त मण्डल के दिनेश शर्मा, गणेश कुमार, गुड्डू भैया, तारा राठौर, मनीष सेन, राजू बाथम, राकेश सेन, देव माथुर, राजेश यादव, सौरभ गुप्ता, राजू ग्वाल पत्रकार, जॉनी चौहान, अंकित झा सहित अन्य सभी भक्तजनों द्वारा भण्डारे का आयोजन माई के दरबार में किया गया। जहां सर्वप्रथम प्रात: 7 बजे मॉं पीताम्बरा व प्रात: 7.14 बजे मॉं धूमावती की आरती पश्चात भण्डारा प्रसादी वितरित किया गया। इस भण्डारे में शिवपुरी के श्रद्धालुजनों के लिए कूपन के साथ बैठकर भण्डारा प्रसाद वितरित किया गया तो वहीं भण्डारा स्थल पर आने वाले हजारों लोगों के लिए श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान दूर-दराज से धर्मप्रेमीजन भी भण्डारे में प्रसाद लाभ लेने पहुंचे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!