मूल्यवृद्धि को लेकर शहर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, बैलगाडिय़ों से निकाली रैली, फंूका महंगाई का पुतला

शिवपुरी। इसे सरकार की विफलता का परिणाम ही कहेंगें कि केन्द्र व सरकार की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार मनमानी करते हुए पेट्रोल-डीजल के दामों में मनमाफिक बढ़ोत्तरी कर रही है यह जनता के हितों के साथ खिलवाड़ है और इसे कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। शहर कांग्रेस इस मूल्यवृद्धि का विरोध करती है और अविलंब बढ़े हुए दामों को वापिस लेने की मांग करती है चॅंूकि वैसे ही मप्र में सर्वाधिक वैट टैक्स मप्र में पेट्रोल-डीजल से प्रदेश सरकार वसूल रही है जिससे महंगाई भी बढ़ रही है ऐसे में पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम और अधिक जनता पर बोझ साबित होंगे इसलिए यह मूल्यवृद्धि वापिस ली जावे। वहीं दूसरी ओर मप्र की भाजपा सरकार बिजली के नाम पर विद्युत नियामक आयोग के माध्यम से बिजली के दाम बढ़ाकर आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का काम भी कर रही है। उक्त उद्गार प्रकट किए शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा ने जो शहर कांग्रेस के तत्वाधान में आयोजित पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि को लेकर अपना गहन विरोध प्रकट कर रहे थे। इस दौरान विरोध प्रदर्शन करते हुए शहर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी की सवारी की व एक हाथ ठेले पर बाईक की अर्थी भी निकाली गई जो अस्पताल चौराहे से शुरू होकर कोर्ट रोड़ माधवचौक तक प्रदेश की भाजपा व केन्द्र सरकार को कोसते रहे। इस दौरान कांग्रेसजनों ने आमजनता से भी अपील की कि वह सरकार की मनमानी का परिणाम देखे कि किस प्रकार से वह जनता को लूटने का काम कर रही है ऐसी भाजपा सरकार कभी जनहितैषी नहीं हो सकती इसे उखाड़ फेंके और वर्ष 2018 के चुनावों में कांग्रेस की सरकार लाऐं। इसके बाद सभी कांग्रेसजन माधवचौक चौराहे पर एकत्रित हुए और पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि को लेकर महंगाई का पुतला फूंका। इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस, एनएसयूआई, अल्पसंख्यक, महिला मोर्चा, सेवादल, युवक कांग्रेस, ग्रामीण कांग्रेस सहित कांग्रेस के विभिन्न दलों के कार्यकता शामिल थे। इस प्रदर्शन में कांग्रेसजन हरवीर सिंह रघुवंशी, अनिल प्रताप सिंह चौहान खोड़, राजेन्द्र शर्मा कल्याण कुटीर, अनिल शर्मा अन्नी, राजेशबिहारी पाठक, रवि कुलश्रेष्ठ, अनिल उत्साही, राकेश जैन, अजय गुप्ता, अब्दुल रफीक अप्पल, वीरेन्द्र शिवहरे, हरिओम राठौर, विजय शर्मा, सिद्धार्थ सिंह चौहान, शिवम सेंगर, अजय रूहानी, पवन शर्मा पार्षद, मदन देशवारी, आकाश शर्मा, जगदीश यादव, सोमवती यादव, रविन्द्र राजपूत, पुनीत शर्मा, राजू खान (पुनिया वाले), सफदरबेग मिर्जा, प्रकाश ठेईया, विश्वविजय कुशवाह, अजय प्रताप रूहानी, सत्यम नायक, सुधीर कोड़े, सरवन धाकड़, जसराम धाकड़, गजेन्द्र समाधिया, पंकज राठी, गोलू सखलेचा, शेख इश्त्याक खान, आदित्य व्यास, लक्ष्मण शर्मा, रोहित मित्तल, अतुल गोयल, अर्पित जैन, कल्लू खण्डेलवाल आदि उपस्थित थे।






Be First to Comment