Press "Enter" to skip to content

ग्वालियर: ग्वालियर में किसानों ने हाईवे पर किया चक्का जाम सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद / Gwalior News

ग्वालियर। 06.02.2021 / कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के नेताओं ने आज देशभर में चक्का जाम का आह्वान किया है। 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित इस चक्का जाम का असर ग्वालियर में भी देखा गया। ग्वालियर में माकपा के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के तहत आज तीन जगहों पर किसानों ने चक्का जाम किया। किसानों ने बड़ा गाँव, रायरू और मोहना के पास हाई वे पर चक्का जाम किया। किसानों ने यहाँ केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। आंदोलन का नेतृत्व कर रही माकपा नेताओं ने कहा कि ये देश किसानों और गरीबों का भी है 
लेकिन मोदी सरकार केवल पूंजीपतियों का ध्यान रखती है। जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं हो जाते आंदोलन जारी रहेगा। उधर आंदोलन का समर्थन कर रही कांग्रेस ने कहा कि हम किसानों के साथ हमेशा खड़े हैं इसलिए चक्का जाम में भी साथ हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!