आईपीएल सट्टे पर कार्यवाही, 18 लाख बरामद

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे को मुखबिर से सूचना मिली कि बड़े स्तर पर आईपीएल का सट्टा चल रहा है। इसके बाद एसडीओपी जीडी शर्मा के मार्गदर्शन में कोतवाली टीआई संजय मिश्रा कार्यवाही के लिए योजना बनाई और दो आरोपियों को पकडऩे में सफलता प्राप्त की। जिनके पास से 18 लाख रुपए बरामद किए।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने आईपीएल के दो सट्टा एजेंट सुनील मंगल निवासी कस्टम गेट और नेपाल धाकड़ निवासी हनुमान कॉलोनी को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से बरामद हुए 18 लाख रूपए बरामद किए हैं। अरोपियों ने बताया कि वह गुना निवासी पंकज अग्रवाल के लिए काम करते हैं। 
इनका कहना है
कोतवाली टीआई संजय मिश्रा के नेतृत्व से दो युवकों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया है जिनके पास से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। उक्त आरोपी आईपीएल में हार-जीत के ऊपर सट्टा लगवाते थे।
जीडी शर्मा
एसडीओपी शिवपुरी

संबंधित खबरें