Press "Enter" to skip to content

मनियर तालाब के पास में जमकर चले लात-धूसे, क्रॉस केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मनियर इलाके में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसर की लात-घूसों से मारपीट कर दी। घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे और मामले में केस दर्ज करवाया। 

 

मिली जानकारी के अनुसार मनियर में तालाब के पास रहने वाले गोलू ने बताया कि उसके पड़ोस में वंदना आदिवासी नाम की महिला रहती है। यहां अक्सर एक युवक जिसका नाम गोलू है आना-जाना रहता है। बीते रोज जब मैंने कहा कि यह युवक तुम्हारे यहां क्यों आता है। इस पर वंदना व गोलू गाली-गलौंज करने लगे जब गाली देने से मना किया तो लात-घूसों से मारपीट कर दी। वहीं मामले को लेकर वंदना का कहना है कि उसके पड़ोस में गोलू रहता है। बीते रोज जब वह अपने घर के बाहर गोलू के साथ खड़ी थी तो उक्त युवक ने उसे पुडि़या लाने को कहा जिस पर मैंने मना कर दिया। इसी बात को लेकर वह गाली-गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो लात-घूसों से मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!