
शिवपुरी। अभा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संघ शिवपुरी की एक बैठक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रेमनारायण नागर की अध्यक्षता में एवं नरेन्द्र वशिष्ठ के संचालन में संस्था कार्यालय वशिष्ठ भवन न्यू ब्लॉक शिवपुरी में संपन्न हुई। बैठक में दिलीप नागर, सर्वजीत सिंह ढिल्लन, डॉ. महेन्द्र अग्रवाल, चंद्रकांत शर्मा, राजकुमार बिंदल, माधव शरण द्विवेदी, नरेन्द्र वशिष्ठ, महेन्द्र वशिष्ठ आदि ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संस्था के सभी सदस्य सपरिवार अमर शहीद तात्याटोपे के बलिदान दिवस पर शहीद स्मारक पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस हेतु सदस्यगण 18 अप्रैल मंगलवार को प्रात: संस्था कार्याल्य एकत्र होंगे और वहां से शहीद स्मारक तक समूह रूप में पहुंचेंगे। बैठक के अंतिम चरण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रेमनारायण नागर ने प्रेरक संस्मरण सुनाते हुए शहीदों की विरासत को बचाए रखने का अनुरोध किया।






Be First to Comment