
शिवपुरी। आज होटल वनस्थली में दैनिक भास्कर के प्रधान संपादक रमेशचंद्र अग्रवाल के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और वक्ताओं ने कहा कि उनके निधन से एक सुयोग्य उद्योगपति तथा समाजसेवी हमारे बीच से चला गया है।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता राकेश गुप्ता ने कहा कि श्री अग्रवाल ने उद्योग जगत में नए-नए आयाम स्थापित किए वह हमारे रोल मॉडल रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह ने कहा कि रमेश अग्रवाल सर्वहारा वर्ग के मसीहा थे। मंडी डायरेक्टर इब्राहिम खान ने उन्हें एक अग्रणी समाजसेवी बताते हुए कहा कि वह जोडऩे की भावना रखने वाले लोगों में से एक थे। कांग्रेस नेता विजय शर्मा ने स्व. अग्रवाल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने पत्रकारिता जगत और उद्योग जगत में अंचल का नाम रोशन किया है। श्रद्धांजलि सभा में पार्षद आकाश शर्मा, विवेक अग्रवाल, दीपक गोयल, अजय अरोरा, भगवत शर्मा और श्रीलाल कुशवाह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।






Be First to Comment