
शिवपुरी-अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेशाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा.विजय सिंह परिहार के मार्गदर्शन में क्षत्रिय महासभा के युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष दिलीप सिंह शेखावत द्वारा क्षत्रिय महासभा संगठन को संबल प्रदान करने के लिए युवा क्षत्रिय व सिंधिया फैंस क्लब शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह चौहान को मप्र क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर मनोनयन किया गया है। इस मनोनयन पर सिद्धार्थ सिंह चौहान ने जहां संगठन के प्रति आभार ज्ञापित किया और विश्वास दिलाया कि वह इस महती जिम्मेदारी का पूर्ण ईमानदारी व समाजहित में सक्रिय रहकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगें। इस नियुक्ति के दौरान यह मनोनयन पत्र स्वंय पूर्व मंत्री एवं सांसद गुना-शिवपुरी ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा अपना आर्शीवाद प्रदान करते हुए सिद्धार्थ को प्रदान किया गया। सिद्धार्थ के अभा क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश संगठन मंत्री बनने पर बधाई देने वालों में श्रीमती कृष्णकांता तोमर प्रदेशाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, विधायक महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा, गोविन्द सिंह राजपूत, अमिताभ सिंह हरसी, आलोक सिंह चौहान, गजेन्द्र सोलंकी,डॉ.अमरेन्द्र सिंह चौहान, सुरेन्द्र सिंह सेंगर, सत्येन्द्र सेंगर, सत्यम सिंह चोहान, कुलदीप सिंह सेंगर, शिवम सेंगर,निकेत चौहान, रविन्द्र सिंह राजपूत, केपी परमार, व्हीपी परमार, विक्रांत चौहान, मानवेन्द्र सिंह सोलंकी, योगेन्द्र सिंह तोमर, क्षत्रिय महासभा महिला इकाई प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना सिंह चौहान, श्रीमती ममता सेंगर, श्रीमती मीरा सिंह सिकरवार, श्रीमती मीरा कुशवाह, श्रीमती साधना सोलंकी, श्रीमती तनिष्का सिंह चौहान व कुं.वर्षा सेंगर सहित समस्त क्षत्रिय महासभा के पदाधिकार व सदस्य एवं समाजबन्धु शामिल है।






Be First to Comment