Press "Enter" to skip to content

मप्र लोकसेवा आयोग परीक्षा में शामिल सिद्धार्थ का टे्रजरी ऑफिसर पद पर चयन

शिवपुरी। शहर के पंजाब नेशनल बंैक के रिटायर्ड सहायक प्रबंधक और भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के संरक्षक सदस्य विपिन-श्रीमती स्नेहलता शर्मा के होनहार पुत्र सिद्धार्थ शर्मा उम्र 23 वर्ष का मप्र लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल होकर उत्तीर्ण होने पर टे्रजरी ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है। यहां बताना होगा कि सिद्धार्थ की तीनों बहने पहले ही शासकीय सेवाओं में चयनित होकर सफ लता प्राप्त कर चुकी है, इसी वर्ष सिद्धार्थ की बहन कु.इति शर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के पद पर मप्र लोक सेवा आयोग से चयनित हो चुकी है। इससे पूर्व बड़ी बहन प्राची शर्मा सिविल जज और निधि शर्मा सहायक जिला अभियोजन अधिकारी के रूप में कार्यरत है। सिद्धार्थ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों को दिया। शिवपुरी पी जी कॉलेज से साइंस ग्रेजुयट सिद्धार्थ और उनकी बहनों ने साबित कर दिया की छोटे शहरों में रहकर भी कड़ी मेहनत और अनुशासन से अपने सपनों को साकार किया जा सकता है। सिद्धार्थ की इस सफलता का श्रेय उनके माता-पिता विपिन और श्रीमती स्नेह लता शर्मा को भी है जिन्होंने मध्यम वर्गीय परिवारों की जन्मजात और समाज निर्मित परेशानियों के बाबजूद अपने बेटे और बेटियों को आत्मानुशासन की सीख देकर कसौटी पर अभिभावक होने का प्रमाण दिया। शिवपुरी शहर और उनके इष्ट मित्र इस सफ लता पर समवेत हर्षित महसूस कर रहे है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!