शिवपुरी-राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन में मप्र से शिवपुरी अंचल के युवा साथियो को संभाग व जिले के प्रतिनिधि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित नवानी द्वारा मनोनीत किया गया है। संगठन के संभागीय अध्यक्ष पद पर वीरेन्द्र माथुर (चीकू), संभागीय महासचिव राजू (ग्वाल) यादव, संभागीय उपाध्यक्ष पद पर ध्रुव शर्मा व जिलाध्यक्ष के पद पर जकी अहमद खान व जिला महासचिव पद पर राम यादव को नियुक्त किया गया है। इस मनोनयन पर नव नियुक्त पदाधिकारियो ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नवानी के प्रति आभार ज्ञापित किया और विश्वास दिलाया कि वह संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते संबल प्रदान करेंगें। इसके साथ ही मप्र के संभागीय अध्यक्ष वीरेन्द्र माथुर व जिलाध्यक्ष जकी अहमद खान द्वारा शीघ्र ही संभाग व जिले की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा जिससे अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके और संगठन को मजबूत बनाया जा सके। शिवपुरी अंचल के इन युवाओं को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन में संभाग व जिलाध्यक्ष मनोनीत पर बधाई देने वालो में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा, अब्दुल रफीक खान अप्पल, सफदर बेग मिर्जा, वासित अली, मेहमूद शाह, साजिद विद्यार्थी, अन्नू खान, पार्षद चन्द्रकुमार बंसल, बबलू खान, सलीम खान, सुरेन्द्र यादव, राजेश शर्मा सहित शहर के समस्त पत्रकार संगठन एवं पत्रकारसाथी व शुभचिंतक शामिल है।

माथुर संभागीय अध्यक्ष, राजू ग्वाल महासचिव, धु्रव शर्मा उपाध्यक्ष एवं जकी खान जिलाध्यक्ष बने
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन में संभाग व जिला पदाधिकारी मनोनीत
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में 13 माह की बच्ची की मौत, समय पर ब्लड नहीं मिलने के आरोप / Shivpuri News
- शिवपुरी में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, सुखदेव हॉस्पिटल का लायसेंस निरस्त करने की मांग, डॉ शिखा जैन पर लापरवाही के आरोप / Shivpuri News
- वनकर्मियों पर मारपीट, जातिसूचक गालियां और अवैध वसूली के आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर शोषण के आरोप, महिला ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार / Shivpuri Newsपत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर शोषण के आरोप, महिला ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार / Shivpuri News

- शिवपुरी में दो पुलिसकर्मियों समेत 6 पर FIR, युवक के सिर में बीयर की बोतल मारने के आरोप / Shivpuri News




Be First to Comment