Press "Enter" to skip to content

जिंदा राउण्ड सहित कट्टाधारी गिरफ्तार

शिवपुरी। इंदार थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किसी वारदात की नियम में घूम रहे युवक को कट्टे सहित पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

इंदार थाना प्रभारी एसबी शर्मा को गुरूवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मैघोनाबड़ा में नया जाटव मोहल्ला में एक युवक कट्टा लेकर किसी वारदात की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हैंडपंप के पास से उक्त युवक को धरदबोचा जिसके पास से  एक 315 बोर का कट्टा मय जिंदा राउण्ड के जब्त किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बाबूलाल जाटव निवासी मैघोनाबड़ा बताया। थाना प्रभारी श्री शर्मा के अनुसार आरोपी बाबूलाल पर पूर्व से आपराधिक प्रकरण दर्ज है और आरोपी की हरकतों से परिवार सहित गांव वाले परेशान रहते हैं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!