पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही के बाद भी नहीं थम रहा बाइक चोरी का सिलसिला
शिवपुरी। जिलेभर में बाइक चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक दिनदहाड़े चोर बाइकों को चोरी कर ले जाते हैं, हालांकि पुलिस द्वारा कई बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बाइकें भी बरामद की हैं, लेकिन फिर भी बाइक चोरी का क्रम निरंतर जारी है। इसी क्रम में आदर्श कॉलोनी में रहने वाले राजीव भार्गव द्वारा अपनी काले कलर की पेशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमडी 0383 को गुरूवार दोपहर के समय अपने घर के बाहर रख दिया और वह अंदर चले गए। जब वह देर शाम घर के बाहर निकले उन्हें बाइक गायब मिली। राजीव भार्गव द्वारा आसपास तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इसके अलावा इंद्रा कॉलोनी में रहने वाले विक्रम पुत्र महेश धाकड़ उम्र 25 ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांधी पार्क से उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33, 4171 को गुरूवार शाम 5 बजे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। विक्रम ने चोरी की रिपोर्ट कोतवाली पहुंचकर दर्ज कराई। यहां बताना होगा कि हाल ही में कोतवाली पुलिस द्वारा एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से पांच मोटरसाइकिल जब्त हुईं इससे पूर्व भी दिनारा एवं करैरा पुलिस द्वारा चोरी की बाइकों को बरामद किया है, लेकिन इसके बाद भी बाइक चोर बिना खौफ के चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।





Be First to Comment