विरोध में तमाम हिन्दू संगठन ने एकत्रित होकर बाजार बंद का किया प्रयास
शिवपुरी। सिटी कोतवाली के कमलागंज क्षेत्र में एक विशेष समुदाय के कुछ युवाओं ने राठौर पान भंडार के संचालक अंकित राठौर उम्र 25 वर्ष की उस समय मारपीट कर दी जब वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसके अलावा दुकान का सामान फेंक दिया। दुकानदार पर आरोप है कि उसके द्वारा एक एक ऐसी पोस्ट की गई है जिससे समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। घटना को अंजाम देने के बाद उक्त युवक मौके से भाग खड़े हुए। इ सके बाद समुदाय विशेष के सैंकड़ो लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसपी से रासूका की मांग कर रहे है। घटना की जानकारी लगते ही तमाम हिन्दू संगठन के सैंकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित कोतवाली में मारपीट और दुकान में उपद्रव करने वाले आरापियों के खिलाफ मारपीट और लूट का मामला दर्ज कराने की जिद पर अड़े है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। इसके बाद हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बाजार में घूमकर बाजार बंद कराने का प्रयास किया, हालांकि पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को भांपते हुए शहर सहित बाहरी थानों से पुलिस बल बुला दिया गया। माहौल न बिगड़े के लिए शहर में एड. एसपी कमल मौर्य, एसडीओपी जीडी शर्मा, एसडीएम रूपेश उपाध्याय, कोतवाली टीआई संजय मिश्रा भी घूम रहे थे और मामले को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा था।

Be First to Comment