Press "Enter" to skip to content

सैलानियों को पर्यटक स्थल तक पहुंचाने में मुख्य भूमिका ऑटो चालकों की: रोहित द्विवेदी

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऑटो चालकों का प्रशिक्षण संपन्न
शिवपुरी। मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम मर्यादित भोपाल एवं जिला पर्यटन संवर्धन परिषद शिवपुरी  के सहयोग से पर्यटन जागरूकता कार्यक्रम स्टेक होल्डर्स जिसमें शिवपुरी शहर के ऑटो/टैक्सी चालकों का प्रशिक्षण रविवार को पर्यटक ग्राम में 11 से दोपहर 2 बजे तक दिया गया। जिला पर्यटन संवर्धन परिषद शिवपुरी  के नोडल अधिकारी रूपेश उपाध्याय ने कहा कि कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऑटो चालकों का प्रशिक्षण टूरिस्ट विलेज में दिया जा रहा है। जिससे क्षेत्रीय पर्यटक स्थलों तक पर्यटक ऑटो चालक के माध्यम से पहुंचकर पर्यटक स्थलों का आनंद ले सकेंगे। इस प्रशिक्षण में भोपाल से पधारे म.प्र. स्टेट इंस्टीट्यूट हॉस्पीटली टेंनिंग भोपाल से पधारे रोहित कुमार द्विवेदी ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी।  प्रशिक्षण के दौरान ऑटो चालकों को मुख्य रूप से पर्यटक से व्यवहार के सिद्धांत, बातचीत करने के तरीके, प्राथमिक चिकित्सा एवं उसका महत्व, तनाव प्रबंधन एवं वाहन चालन के नियम एवं सिद्धांतों पर जानकारी दी।  इस मौके पर टूरिस्ट विलेज के प्रबंधक दिनेश शौरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में सहायक प्रबंधक सुदर्शन पाठक ने कहा कि शहर में नवांगत सैलानियों को पर्यटक स्थलों पर पहुंचाने में टेक्सी चालक साथी के रूप में सहयोग करता है और ऑटो चालक को अपने मधुर व्यवहार व अनुशासन में रहकर सैलानियों का सहयोग करना चाहिए। प्रशिक्षण के अंत में आभार सुदर्शन पाठक ने किया। इस प्रशिक्षण में काफी संख्या में ऑटो चालक उपस्थित रहे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!