Press "Enter" to skip to content

खरीदी केन्द्र पर गेहूं बेचने वाले 180 किसानों को नहीं मिला भुगतान

किसानों ने कहा-आधा माह गुजरने के बाद भी बैंक कर्मचारी नहीं दे रहे भुगतान 
करैरा। करैरा तहसील के 180 किसानो को आज जिला कॉपरेटिक सहकारिता बैंक द्वारा गेंहू का भुगतान न देने पर बैक के आगे जमकर नारे बाजी की और बैक प्रवन्धक द्वारा भेदभाव करने का आरोप लगाया जबकि प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान किसानों को उनकी फसल का उचित दाम दिलाने के लिए कोई कसर नही छोड़ रहे है। इसके बाद भी करैरा के किसान भुगतान के लिए काफी मुश्क्कते तकलीफे बर्दाश्त कर रहे। जिसके चलते करैरा तहसील की आधा दर्जन से भी अधिक सहकारी संस्थाओ पर किसानो द्वारा गेंहू डालने के 18 से 15 दिन बाद भी किसानो को उनकी फसल का भुगतान समय पर नही दिया जा रहा है ।जब किसानो को उनकी फसल का भुगतान नही मिला तो इस सम्बन्ध में बैंक प्रवन्धक से राजएक्सप्रेस के संबाददाता हिरोज खान  ने संपर्क किया तो उन्होंने बताया है की हमारे पास कैश नही है इतनी बात कहकर पलड़ा झाड़ लिया।
बॉक्स
किसानों ने लगाया आरोप बिचौलियों का हो रहा भुगतान 
करैरा जिला सहकारिता मर्यादित बैंक की संस्थाओ के जो सेंटर है वहा पर बिचौलिया ज्यादा सक्रिय है और उनका भुगतान भी उनको तत्काल दिया जा रहा है करही संस्था के किशोर सिंह तोमर रणवीर सिंह तोमर मोहर सिंह तोमर राकेश शर्मा भ्रमपाल सिंह निवासी झंडा ने आरोप लगाया है की करही संस्था पर गेंहू डाले 18 से 15 दिन हो गए लेकिन भुगतान आज तक नही किया गया। पिछले दस दिनों से पैसो के चक्कर में प्रतिदिन 15 किलो मीटर से चक्कर लगा रहे है न बैंक में बैठने की व्यवस्था है न गर्मी के दिनों में पानी पीने की करैरा के करही संस्था के करीब 180 किसान है जो अपना भुगतान लेने के लिए धूप खड़े है हम सभी किसानो के साथ भेदभाव हो रहा है जो व्यापारी बिचौलिये है उनको अंदर गेट से बुलाकर बैंक प्रवन्धक भुगतान कर रहा है। लेकिन किसानो को कैश की किल्लत बताकर पलड़ा झाड़ा जा रहा है करैरा तहसील के किसान आज भी सहालग के चलते बाजार में जाकर ओने पौने दामो में अपनी फसल को बैच रहे है।   


साहब! 28 अप्रैल की बेटी की शादी है मेरे पास नहीं है पैसा 

करैरा के 180 किसानो को उनकी फसल का  भुगतान समय पर न होने पर धुप में परेशान देखा गया और हर आने जाने बाले आधिकारियो से बस यही गुहार लगाते देखे गये। साहब! मेरी लड़की की शादी है मुझे पैसा दे दो। लेकिन कोई भी सुनने बाला नही चार दिन बाद बेटा और बेटी की शादी और हाथ में एक धेहला तक नही है। लाइन में खड़े झंडा निवासी रणवीर सिंह तोमर के यहाँ 28 अप्रैल को उनकी लड़की ज्योति की शादी है जिनको करही संस्था पर गेंहू डाले 15 दिन बीत गए लेकिन भुगतान नही मिला वही दूसरी तरफ टोडा पिछोर संस्था से ग्राम राजगढ़ के लक्ष्मण सिंह बघेल के यहाँ 28 अप्रैल की लड़के की शादी है जिन्होंने 12 अप्रैल को गेंहू डाला लेकिन भुगतान नही हुआ। 
इनका कहना 
मैं अभी बाहर हूँ बैंक प्रबंधक से चर्चा करके जल्द समस्या का समाधान किया जायेंगा, साथ ही कैश की अगर किल्लत पाई जाती है तो कलेक्टर साहब से चर्चा करके जल्द निराकरण किया जायेगा।
सीबी प्रसाद एसडीएम करैरा 
बैंक में बिचौलियों का दिनभर जमावबडा लगा रहता है उनका भुगतान भी बैंक द्वारा जल्द कर दिया जाता है लेकिन किसानो के साथ भेदभाव हो रहा है। इस समस्या पर बैंक प्रबन्धक अनदेखी कर रहे है। 
जीतू तोमर, अध्यक्ष करही संस्था 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!