Press "Enter" to skip to content

भीष्म गर्मी का असर: एयर कंडीशनर में विराजे भगवान


शहर के मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, माधौचौक बड़े हनुमानजी, खेड़ापति हनुमान और कालीमाता मंदिर, राजेश्वरी मंदिर के गर्भगृह में लगे एसी
पुजारियों का तर्क भगवान भाव के भूखे, उन्हें भी होता है गर्मी का एहसास

 शिवपुरी। 24 अप्रैल बीता है और गर्मी अपने पूरे रंग में आ गई है। सिंधिया रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी जिसे स्टेट टाइम में, स्टेट की मिनी शिमला के नाम से जाना पहचाना जाता था वो नगर इस समय आग की भट्टी की तरह सुलग रहा है। शहर में पूरे अप्रैल माह के दौरान तापमान 40 डिग्री से नीचे गया ही नहीं, अब स्थिति ये है कि यहां जैसे- जैसे दिन आगे बढ़ रहे रहे हैं तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। वर्तमान में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस चल रहा है ऐसे में आदमी, जानवर तो क्या शहर के मंदिरों में विराजे देवी देवताओं की प्रतिमाएं भी व्याकुल होने लगी है, हां ये सच है इसीलिए शहर के सभी बड़े मंदिरों ने जिसमें शहर के मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, माधौचौक बड़े हनुमानजी, खेड़ापति हनुमान, कालीमाता मंदिर, राजेश्वरी मां के गर्भगृह में लगे मंदिर के पुजारियों ने मंदिर में बैठे देवताओं के लिए एयरकंडीशर की व्यवस्था कर दी है। मंदिर प्रबंधनों का कहना है कि मंदिर में बैठे देवताओं को भी गर्मी का अहसास होता है। इसलिए ये एसी मंदिरों में लगवाए गए हैं।

गर्मी के बढऩे पर लगे एसी, पहले लगे थे पंखे

मंदिर के पुजारियों का कहना है कि गर्मी के बढऩे पर एसी लगाए गए हैं। इन सभी मंदिरों में पहले पंखे लगे थे लेकिन- जैसे जैसे पारा बढ़ रहा है वैसे- वैसे भगवान के लिए भी सुविधाएं बढ़ाईं जा रही हैं।
इनका कहना है
-जैसे हम भगवान को रोजाना भोग लगाते हैं। ये मान कर कि वो हमारा प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। ठीक वैसे ही उनका गर्मी भी लगती है, पहले हमने पंखे लगा थे लेकिन ज्यों-ज्यों तापमान बढ़ता जा रहा है वैसे- वैसे हम भी सुविधाएं बढ़ाते जा रहे हैं।
पंडित अरुण शर्मा, मंशापूर्ण मंदिर,
-सभी मंदिरों के बिजली के कनेक्शन हैं और सभी के मंदिरों पर बिल भेजा जाता है। सभी समय से बिलों को भर रहे हैं।
संदीप पांडे, एई शहर
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!