
शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया जिले के प्रवास के दौरान अनेको कार्यक्रमों में भाग लेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया 26 अप्रैल को प्रात: 09.30 बजे से 10.30 बजे तक हेप्पीडेज स्कूल में श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में भाग लेंगी। प्रात: 10.45 बजे शिवपुरी में चल रहे एमीनेंट स्कूल के पास नाला सफाई कार्य का अवलोकन और व्हीआईपी रोड पर बन रही पुलिया निर्माण कार्य का अवलोकन करेंगी। प्रात: 11 बजे रोटरी चैराहा से अस्पताल चैराहा सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण, राजेश्वरी रोड़ पर निर्माणाधीन सड़क का अवलोकन डामरीकरण कार्य का, शेष निर्माणाधीन सड़क कार्य का अवलोकन करेंगी।
मंत्री श्रीमती सिंधिया दोपहर 12 बजे पुराना बस स्टेण्ड पर प्रभारी मंत्री के साथ दीनदयाल अंत्योदय रसोई में गरीबो को भोजन कराएगी। दोपहर 12.30 बजे शिवपुरी से मड़ीखेड़ा के लिए रवाना होंगी। जहां आप सिंध जलावर्धन योजना के कार्यों का निरीक्षण करेंगी। दोपहर 02.30 से 03 बजे तक समय आरक्षित रहेगा। अपराह्न 03 बजे से 03.30 बजे से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनाए जा रहे आवासों का शिलान्यास करेंगी। अपराह्न 03.30 बजे से 04.30 बजे तक जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में जिला योजना समिति तथा जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक में भाग लेंगी। अपराह्न 04.30 बजे कार द्वारा शिवपुरी से झांसी के लिए प्रस्थान करेंगी।






Be First to Comment