
शिवपुरी। शिवपुरी में तात्याटोपे महिला संगठन ने आज रैली निकाली और कलेक्टर को शराब बंद करने हेतु एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से महिलाओं ने मांग की है कि जिले मे संचालित शराब दुकानों को जल्द से जल्द बंद किया जाय जिससे महिलाओ को होने वाली परेशानियों से बचा जा सके। महिलाओं का कहना है कि मजदूर वर्ग ज्यादा शराब के आदी है और जो मजदूरी कर लाते है उसका 80 प्रतिशत शराब मे उड़ा देते है जिससे घरो मे भूखों मरने के हालात हो जाते है वही महिलाऐं इस मोके पर एक शराब की बोतल का आकार बनाकर भी लाई थी।






Be First to Comment