Press "Enter" to skip to content

प्रेम विवाह रचाने वाली युवती ने लगाई सुरक्षा की गुहार

कहा-मेरे परिवार वाले दे रहे मेरे पति को जान से मारने की धमकी
शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम गुडाल की रहने वाली 19 वर्षीय रेणुका ने अपने परिजनों के विरूद्ध जाकर जून 2016 में कान्हा परिहार के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। जब रेणुका ने अपनी समाज से हटकर विवाह किया तो उसके परिजन नाराज हो गए। अब उसके परिजन उसकी शादी जबर्दस्ती दूसरी जगह कराना चाह रहे हैं और रेणुका के पति के खिलाफ बदरवास थाने में झूठी शिकायत दर्ज कराई कि मेरा पति मुझे बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है जबकि यह असत्य है। उक्त बात की शिकायत आज रेणुका एवं उसके पति कान्हा ने शिवपुरी जनसुनवाई में पहुंचकर की। रेणुका ने आवेदन में उल्लेख कि मेरे पति को रोज डराया और धमकाया जा रहा है और जान से मारने की धमकी जा रही है। रेणुका के बताया कि वह अपनी ससुराल में खुशी से रह रही है और उसके ससुरालीजनों ने उसे स्वीकार भी कर लिया है, लेकिन मेरे परिजनों की झूठी रिपोर्ट के कारण पुलिस मेरे पति व परिजनों को गिरफ्तार करने के लिए घूम रही है। रेणुका ने कलेक्टर से गुहार लगाई कि उसे न्याय दिलाया जाए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!