
शिवपुरी। करणी सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह कालवी जी अपने अल्प प्रवास पर शिवपुरी पहुँचे यहाँ पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा आरक्षण के लिए जो समीक्षा की बात आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत जी ने कही हम सभी उसी बात के साथ अपनी इस लड़ाई को आगे बढ़ाना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि दलित, पिछड़ा एवं सामान्य जो किसान एवं मजदूर अपने जीवन यापन के लिए संघर्ष कर रहा है उन सबको आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। हम महात्मा गांधी जी ने सन 1947 में जो बात कही थी कि इस देश के गरीबों को उच्चस्तरीय जीवन शैली से जोडऩे के लिए एक व्यवस्था हमको चाहिए हम उस व्यवस्था को आरक्षण के रूप में देख सकते थे पर आरक्षण की दिशा राजनेतिक आकांक्षाओ के कारण बिगड़ती चली गई । आज देश को आरक्षण की समीक्षा की आवश्यकता है। ताकी गरीब एवं अमीर के बीच जो लंबी दीवार खड़ी हो गयी है वह खत्म होना चाहिये इसका लाभ वास्तविक रूप से गरीब हर व्यक्ति को मिलना चाहिए। रानी पद्मावती पर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि रानी पद्मावती ने 16 हजार रानियों के साथ जौहर किया था हम ऐसी किसी भी स्थिति को बर्दाश्त नहीं करेंगे जिससे उनके सम्मान को छती पहुंचे। और आगे भी इस तरह की किसी भी फि़ल्म आदि का विरोध हमेशा करेंगे जिससे क्षत्रिय समाज के गौरव को ठेस पहुंचे।






Be First to Comment