
शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम दीघौदी के पास एबी रोड़ पर आज सुबह यात्री बस औैर ट्रक के बीच आमने सामने की जोरदार भिडंत हो जाने से बस चालक एवं ट्रक चालक सहित तीन की मौत हो गर्ई जबकि लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को बदरवास सहित कोलारस और शिवपुरी के अस्पताल में भर्र्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 5 बजे इंदौर से आगरा की ओर जाने वाली हंस चाल ट्रेवल्स की बस क्रमांक यूपी 75 एम 6368 बदरवास से होते हुए शिवपुरी आ रही थी तभी रास्ते में ग्राम दीगौधी के पास शिवपुरी की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक क्रमांक यूपी 75 एम 8683 के चालक ने ट्रक को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बस में सामने से टक्कर मार दी। आमने सामने हुर्ई इस जोरदार भिडंत में बस और ट्रक का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में ट्रक चालक हिमांशु पुत्र जोधन सिंह यादव उम्र 22 वर्ष निवासी सिरसागंज फिरोजबाद उप्र, बस चालक कालीचरण पुत्र जगदीश प्रसाद अहिरवार उम्र 40 वर्ष निवासी भांडेर जिला दतिया और शिवराज पुत्र नत्थूराम कुशवाह उम्र 24 वर्ष निवासी गणेशपुरा मुरैना की मौत हो गई। इसके अलावा बस यात्रियों में अजय पुत्र सोवरन कुशवाह उम्र 16 वर्ष, मोहन पुत्र रमेशचन्द्र सिंघल निवासी कोलारस, ज्ञान प्रसाद पुत्र नरेन्द्र सिंह भदौरिया निवासी ग्वालियर, अर्र्चना पत्निी पीयूष शर्र्मा निवासी ग्वालियर सहित अन्य यात्री भी घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।






Be First to Comment