एसपीएस संचालक अशोक ठाकुर ने टीम को दी बधाई

शिवपुरी। विजयाराजे क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शिवपुरी पब्लिक स्कूल बनाम लिटिल फ्लावर स्कूल पिछोर के बीच खेला गया। जिसमें एसपीएस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 आवरों के मैच में 124 रन पांच विकेट खोकर बनाये जबाव में पिछोर की टीम 80 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। एसपीएस शिवपुरी की टीम के मुख्य कोच वसीम खान एवं उबैर आदिल ने टीम की जीत का श्रेय खिलाडिय़ों की कड़ी मेहनत एवं लगन को दिया। 44 रनों के बड़े अंतर से पिछोर की टीम को पराजित करते हुए वर्ष 2016-17 की राजमाता विजयाराजे क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्रॉफी को एसपीएस शिवपुरी ने अपने नाम कर इतिहास रच दिया। इस अवसर पर एसपीएस संचालक अशोक ठाकुर ने टीम एवं उसके जुड़े सभी लोगों को बहुत बहुत बधाई दी और कहा कि यह तो शुरूआत है। एसपीएस के बच्चों को तो अभी कई आसमान छुने हैं। एसपीएस प्राचार्य ने भी टीम की जीत पर हर्ष व्यक्त किया है। फाइनल में मैन ऑफ द मैच एवं वेस्ट बॉलर एसपीएस के शुभम दांगी एवं वेस्ट फिल्डर एसपीएस के ललित यादव को दिया गया।






Be First to Comment