Press "Enter" to skip to content

दीनदयाल रसोई पहुंचकर मंत्री ने की खाना खाने वालों से चर्चा

शिवपुरी। धर्मस्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने रोडवेज के पुराने बस स्टेण्ड शिवपुरी में स्वयंसेवी संस्था मंगलम द्वारा संचालित दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना का अवलोकन कर केन्द्र पर खाना खा रहे लोगों से चर्चा कर जानकारी ली। उन्होंने खाने की गुणवत्ता के संबंध में भी चर्चा की। केन्द्र के माध्यम से राजमाता विजयाराजे सिंधिया सेन्ट्रल फॉर डव्लेपमेंट द्वारा आज लगभग 350 लोगों को भोजन कराया गया। इस दौरान श्रीमती सिंधिया ने केन्द्र पर खाना-खाने हेतु आए लोगों को भोजन परोसा।
इस दौरान मंगलम के संचालक डॉ.अजय खेमरिया द्वारा 07 अप्रैल से शुरू किए गए दीनदयाल रसोई योजना के तहत केन्द्र द्वारा अभी तक लोगों को कराए गए भोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्य में दानदाता एवं समाजसेवी लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। केन्द्र के माध्यम से रोजाना सुबह 11 बजे से 03 बजे तक भोजन खाने की व्यवस्था रहती है। केन्द्र पर खाना खा रहे लोगों ने बताया कि 05 रूपए में भरपेट भोजन करने की जो राज्य सरकार की योजना है, वह सराहनीय है। बाहर से कामकाज करने वाले गरीब परिवारों के लिए तो यह योजना वरदान साबित हो रही है। उन्हें घर के बाहर रहने पर भोजन की चिंता नहीं सताती है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुशील रघुवंशी, अपर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर सहित मंगलम संस्था से जुड़े पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थे।  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!