
मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने निर्माण कार्यों के अवलोकन के दौरान दिए निर्देश
शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने आज जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान शिवपुरी में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। श्रीमती सिंधिया ने शिवपुरी नगर में एमीनेंट स्कूल के पास नगर पालिका द्वारा नाला सफाई एवं गहरीकरण कार्य का अवलोकन करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्वालियर के स्वर्णरेखा नाले की तर्ज पर नाले के दोनों ओर बाउण्ड्री वॉल बनाकर पिचिंग कार्य करें। उन्होंने व्हीआईपी रोड पर बन रही पुलिया निर्माण का भी अवलोकन किया। श्रीमती सिंधिया ने नगर पालिका के सामने निर्माणाधीन सड़क, राजेश्वरी रोड़, एसपी बंगले के सामने वाला रोड के निर्माणाधीन सड़क का भी अवलोकन किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर, अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवपुरी रूपेश उपाध्याय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रणवीर कुमार, पार्षद, जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। इसके पूर्व उन्होंने विजयाराजे क्रिकेट टूर्नामेन्ट प्रतियोगिता के समापन समारोह के कार्यक्रम में भाग लिया।






Be First to Comment