
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के आदेशानुसार एसडीओपी करैरा, पिछोर अनुराग सुजानिया आईपीएस के निर्देशानुसार अवैध जुआ खेलने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मायापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर जुए के फड़ पर दबिश देकर तीन जुआरियों की धरपकड़ की। पुलिस ने जुआरियों के पास से 10 हजार 300 रुपए सहित ताश की गड्डी जब्त की।
मायापुर थाना प्रभारी परमानंद शर्मा को मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम पिपरोदा में जुआ का फड संचालित है। जिस पर परमानंद शर्मा ने मय दल बल के पिपरौदा आलम में दविश दी तो मुकेश जैन पुत्र गुलाबचंद्र जैन, प्रदीप जैन पुत्र केशरी चन्द्र जैन, कमलकिशोर पुत्र सरदार कुशवाह निवासीगण कदवाया जिला अशोकनगर को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से पुलिस ने 3 मोबाईल, ताश गड्डी एवं 10 हजार 300 रुपये जब्त किये। पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। जुआ पकडऩे में मायापुर थाना प्रभारी परमानंद शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक अजय पटेल, मुकेश शर्मा, प्रधान आरक्षक मुवीन, आरक्षक उदयभान आदि की मुख्य भूमिका रही। ज्ञात हो बीते महीने 2 बार भी मायापुर पुलिस द्वारा कदवाया के जुआरी पकड़े जा चुके है।




