Press "Enter" to skip to content

मप्र पत्रकार संघ अपनी मांगों को लेकर सौंपेगा ज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप निराकरण की करेगा मांग

शिवपुरी। मप्र पत्रकार संघ के प्रदेश स्तरीय आव्हान के तहत मप्र पत्रकार संघ जिला इकाई शिवपुरी अंतर्राष्ट्रीय प्रेस दिवस 3 मई को पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एक ज्ञापन सौंपेगा और मांग करेगा कि पत्रकारों की समस्याओं का यथा शीघ्र निराकरण किया जाए। मप्र पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष अशोक अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रजा तांत्रिक व्यवस्था में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में निष्पक्ष और निर्भीक रहकर समाज के लोगों की अभिव्यक्ति का माध्यम बनकर उन्हें संवल प्रदान करते हैं और समाज में जाकर जनमानस को रचनात्मकता के प्रतीक आंदोलित करते हैं, लेकिन यही पत्रकार शासन की ओर से मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रहते हैं इसी उद्देश्य को लेकर मप्र पत्रकार संघ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय प्रेस दिवस 3 मई को पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपने जा रहा है। इस ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की जाएगी कि वे पत्रकारों की समस्याओं का यथाशीघ्र निराकरण करें। 
पत्रकारों की यह है मांगें
1. पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाए, जिससे पत्रकारों पर हो रहे हमलों से निपटा जा सके। 
2. प्रदेश सरकार द्वारा पत्रकार पंचायत बुलाई जाए।
3. पत्रकार कल्याण आयोग का गठन किया जाए। 
4. पत्रकार कल्याणकोष का गठन किया जाए।
5. पत्रकारों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
6. पूर्व में चली आ रही परंपरा के मुताबिक पत्रकारों की त्रैमासिक बैठक बहाल की जाए।
7. लघु एवं मझौले दैनिक साप्ताहिक एवं मासिक समाचार पत्रों के लिए विज्ञापन नीति तैयार की जाए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!