Press "Enter" to skip to content

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन का शपथ ग्रहण समारोह सेलिब्रेशन गार्डन में / Shivpuri News

 राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी.सोनकिया एवं प्रदेश अध्यक्ष नाथूराम शर्मा होंगे मुख्य अतिथि 

शिवपुरीः- सामाजिक कार्यों को गति देने के लिये अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन की नवीन कार्यकारिणी का गठन रविवार को ब्राह्मण समाज के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा। गठित समिति के पदाधिकारियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के.डी.सोनकिया राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष नाथूराम शर्मा द्वारा पदीय दायित्व की शपथ आयोजन के दौरान दिलायी जायेगी।

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पं. पुरूषोत्तम कांत शर्मा एवं संयोजक कृष्ण कुमार जैमिनी द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति में वताया कि रविवार 07 फरवरी को दोपहर 12 बजे से सेलिब्रेशन गार्डन ग्वालियर वायपास पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन की जिलास्तरीय समिति का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। जिसमें अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी.सोनकिया एवं प्रदेश अध्यक्ष नाथूराम शर्मा वतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। 

 

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर गत दिवस ब्राह्मण समाज के जिला कार्यालय पर समाज की बैठक सम्पंन हुई जिसमे वद्री प्रसाद मुदगल द्वारा भगवान परशुराम की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर बैठक का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिये समाज बंधुओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। ब्राह्मण समाज की बैठक में प्रमुख रूप से ब्राह्मण युवक यवति परिचय सम्मेलन के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा संयोजक के के जैमिनि, महेश शर्मा, प्रवक्ता राजकुमार सडैया, लक्ष्मीनारायण शर्मा, राकेश विरथरे, कंवरलाल शर्मा, आनन्द दीक्षित, रामस्वरूप शर्मा, केदार समाधिया, आचार्य दिनेश भारद्वाज, श्रीनिवास उपाध्याय, आरडी शर्मा, महेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र पाण्डेय, सुखदेव शर्मा, महावीर मुदगल, श्रीमती शांती राजेश बिहारी पाठक, डाॅ. आरके शर्मा, डाॅ जेपी अवस्थी, रामस्वरूप शर्मा, रामस्वरूप मुदगल, डाॅ. अशोक पाराशर, डाॅ. गोपाल दण्डौतिया, विवेक वर्धन शर्मा, संजय चतुर्वेदी, डाॅ.कौशल गौतम, प्रमोद समाधिया, नर्रेन्द्र डिर्घरा, रूपेन्द्र दीक्षित, उमाशंकर शर्मा, महेन्द्र उपाध्याय, अनुराग अवस्थी, हितशरण शर्मा, सत्यम नायक, राकेश धोवनी, अमरदीप शर्मा, धर्मेन्द्र भारद्वाज, राजेन्द्र व्यास करौंदी, रमेंश पाराशर, विशम्भर दयाल शर्मा, दिनेश दुवे, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, खैरूराम शर्मा, मुरारीलाल शर्मा, उत्कर्ष शर्मा, गजेन्द्र समाधिया, घनश्याम शर्मा आदि उपस्थित थे। विप्र बंधुओं से ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुॅचने की अपील की गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!