
शिवपुरी। शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में बीकॉम के उन छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जिनकी कक्षाओं में सर्वाधिक उपस्थिति रही। यह सम्मान डॉ. रामजीदास राठौर द्वारा किया गया। इस अवसर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्या डॉ. विजय लक्ष्मी द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूनम पुरोहित ने छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। डॉ. यूसी गुप्ता ने छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के नए आयामों एवं अच्छे रोजगार के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। डॉ. रामजीदास राठौर ने छात्रों को आगे बढऩे की प्रेरणा दी। प्रभारी प्राचार्या ने बच्चों को बताया कि जीवन में नैतिक होना बहुत आवश्यक है। अंत में आभार प्रदर्शन डॉ. राजमीदास राठौर द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।






Be First to Comment