शिवपुरी। बामौरकलां थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर रामराजा होटल पर छापामार कार्यवाही करते हुए यहां से 34 बीयर जब्त की हैं, जो अवैध रूप से विक्रय हेतु रखी हुई थीं।
बामौरकलां थाना प्रभारी केएन शर्मा को मुखबिर से 5 मई की रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि रामराजा होटल ग्राम पिपरा पर अवैध रूप से शराब का विक्रय किया जाता है। इसके बाद श्री शर्मा ने एक पुलिस टीम मौके पर भेजी, इस दौरान टीम को एक बोतल होटल के बाहर पड़ी मिली जिससे संदेह और भी गहरा गया। इसके बाद पुलिस ने होटल की तलाशी ली तो वहां 34 बीयर पावरफुल कंपनी की रखी हुई मिलीं, जिनकी कीमत 3400 रुपए है। पुलिस ने उक्त बीयर को जब्त कर होटल संचालक जयपाल पुत्र बडेराजा उर्फ शिशुपाल सिंह बुंदेला उम्र 27 वर्ष निवासी पिपरा के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।






Be First to Comment