
शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक घर से अपनी कम्प्यूटर की दुकान की कहकर निकला था, लेकिन चार दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों की रिपोर्ट पर से पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सूर्यकांत मित्तल पुत्र केदारीलाल उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 7 भदेरा बैराड़ 3 मई की सुबह 8 बजे अपनी कम्प्यूटर की दुकान की कहकर घर से निकला था, लेकिन जब देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों उसकी तलाश की, लेकिन कहीं भी जब कोई सुराग नहीं लगा तो शनिवार को परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई।






Be First to Comment