Press "Enter" to skip to content

शिक्षक बोले- दक्षता परीक्षा क्यों दें, रद्द करो / Shivpuri News

शिवपुरी। माध्यमिक शालाओं में पढ़ाने वाले शिक्षक 40 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम पर दक्षता परीक्षा क्यों दें। आखिर शिक्षकों ने पूरे नियम कायदों से अपनी नौकरी हासिल की है फिर शिक्षकों के साथ यह छलावा क्यों। हम कई बार अपनी योग्यता हासिल कर चुके हैं फिर बार-बार यह परीक्षा ली जा रही है यह गलत है। इस पर विराम लगना चाहिए। यह मांग समग्र शिक्षक संगठन ने प्रदर्शन कर कलेक्टोरेट पर दिए ज्ञापन में शिक्षक संगठन के नेताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में कही।

समग्र शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिवपुरी के शिक्षकों द्वारा 14 सूत्रीय ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम दिया गया जिसमें मांग की गई कि इससे पहले भी कई बार हम ज्ञापन दे चुके हें जब हमने 23 दिसम्बर 2017 को मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा पर पदनाम शिक्षकों को दिए जाने संबंधी मांग का ज्ञापन दिया था लेकिन हमारी मांग को सरकार के कानों तक नहीं पहुंची।

इसके साथ ही शिक्षकों को 10, 20,30 वर्ष की सेवा पर समयमान, वेतनमान का लाभ देना, शिक्षकों को अन्य कर्मचारियों की तरह 300 दिवस की पात्रता प्रदान करना, सातवें वेतनमान के अनुसार गृह भाड़ा भत्ता स्वीकृति के आदेश जारी करना जैसी मांगें शामिल थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!