Press "Enter" to skip to content

कस्टमर सर्विस सेंटर खोलने के नाम पर 1.16 लाख ठगे / Shivpuri News

करैरा। नगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने एसबीआई का सीएसपी (कस्टमर सर्विस पॉइंट) सेंटर खोलने के लिए गूगल पर एसबीआई सीएसपी सेंटर के नाम से सर्च किया। इसके बाद ठगों ने युवक को अपने झांसे में ले लिया और आरबीआई के नियम शर्तों का हवाला देकर उलझाकर 1.16 लाख रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने पांच माह पुराने ठगी के मामले में केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।

अवधेश कुमार (48) पुत्र स्व. रामेश्वर दयाल गुप्ता टीला रोड करैरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एसबीआई का सीएसपी (कस्टमर सर्विस पॉइंट) सेंटर खोलने के लिए गूगल पर सर्च किया। ऑनलाइन मैसेज छोड़ देने के बाद ई-मेल पर फार्म आया और मोबाइल नंबर 7044164329 से फोन आया।

उसने कहा कि यदि आप सीएसपी लेना चाहते हैं तो हमारी कंपनी दिला देगी। अवधेश ने दस्तावेजों के साथ ई-मेल कर दिया। 31 अगस्त 2020 को ई-मेल मिला और बताया कि सीएसपी आवंदन को आरबीआई ने अनुमति दे दी है। सेंटर लेने के लिए वेलकम किट के 16100 रु. जमा करा दें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!