Press "Enter" to skip to content

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो लगाई ठुकाई, मामला दर्ज

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धुंआ में शराब के लिए दो युवकों ने एक राहगीर से पैसे मांगे जब राहगीर ने पैसे देने से इन्कार किया तो आरोपी शराबी युवकों ने उसकी जमकर मारपीट कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फरियादी गोविन्द पुत्र लालजीराम गुर्जर की रिपोर्ट पर आरोपी शराबी युवकों भरत यादव और ज्याधर यादव के विरूद्ध भादवि की धारा 341, 327, 294, 323, 506 और 34 का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
जानकारी के अनुसार फरियादी गोविन्द पुत्र लालजीराम गुर्जर उम्र 30 साल निवासी ग्राम सेवन रोजाना की तरह धुंआ गांव के मंदिर के सामने से गुजर रहा था तभी धुंआ के भरत यादव, ज्याधर यादव ने उसका रास्ता रोक उसकी जमकर मारपीट कर दी जिससे उसके कंधे व पैर में चोटें आई इतना हीं उसे जानसे मारने की धमकी भी दे डाली। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!