
शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम मोहराई में शुक्रवार शाम 5 बजे एक 16 वर्षीय किशोरी गांव के ही हैंडपंप पर पानी भरने के लिए गई हुई थी तभी गांव के ही थानसिंह पुत्र गुलाब सिंह जाटव ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। घर लौटकर किशोरी ने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद पीडि़ता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीडि़ता की रिपोर्ट पर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 ताहि 7/8 पास्को एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।






Be First to Comment