Press "Enter" to skip to content

10 हजार का इनामी डकैत संग्राम सिंह गुर्जर गिरफ्तार

आरोपी के पास से एक 315 बोर का देशी कट्टा व 10 जिंदा राउण्ड जब्त
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे को मुखबिर से सूचना मिली कि कुख्यात डकैत संग्राम सिंह गुर्जर कोटा नाका दीगोदी रोड किराने जंगल में कोई गंभीर वारदात की नीयत से घूम रहा है। पुलिस अधीक्षक ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एसडीओपी कोलारस सुजीत सिंह भदौरिया को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। एसडीओपी के मार्गदर्शन में तेंदुआ थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह सिकरवार मयफोर्स के घेराबंदी हेतु रवाना हो गए। कोटा नाका आरटीओ बैरियर दीगोदी रोड किनारे जंगल में एक व्यक्ति पुलिस को देकर भागा जिसे घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक लोडेड 315 बोर का देशी कट्टा व 10 जिंदा राउण्ड जब्त किए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम संग्राम सिंह पुत्र दौला उर्फ दौलतसिंह गुर्जर उम्र 40 वर्ष निवासी पिछोर थाना तेंदुआ जिला शिवपुरी बताया। खासबात यह है कि आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित था और पुलिस को आरोपी की पिछले चार वर्षों से तलाश थी। उक्त खुलासा पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे द्वारा प्रेसवार्ता के दौरान किया। 
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
इनामी डकैत को पकडऩे में तेंदुआ थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह सिकरवार, प्रआर राकेश सिंह सेंगर, आर. रविन्द्र सिंह बुंदेला, गजेन्द्र सिंह, सियाराम धाकड़, निरंजन सिंह, बेताल सिंह, रायसिंह, लोकेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!