पति को शराब पिलाकर पत्नि के साथ बलात्कार आरोपी की हुई गिरफ्तारी
शिवपुरी। पति को शराब पिलाकर आरोपी युवक ने उसकी पत्नि के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे दिया। उक्त वारदात खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम मुंहारीकला की है। बताया जा रहा है कि आरोपी पप्पू केवट पुत्र हरनाम सिंह केवट निवासी चमरौआ रात्रि में बिना आवाज किए महिला के साथ सो गया जबकि महिला को इस बात की भनक भी नहीं लगी थी और उसने महिला को अपनी हवस का शिकार बना लिया। महिला की रिपोर्ट पर से पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध भादवि की धारा 376 और 457 का मामला कायम कर आरोपी पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी महिला बीती रात्रि अपने घर पर पति के साथ थी उसी समय गांव में रिश्तेदारी में आया आरोपी पप्पू केवट पुत्र हर सिंह केवट निवासी चमरौैआ ने पीडि़ता के पति से शराब पीने की इच्छा जाहिर की जिस पर दोनों ने छक कर शराब पी और मांस मछली का सेवन भी किया। शराब का नशा अधिक हो जाने के बाद पीडि़ता का पति छत पर सोने के लिए चला गया। जिसका लाभ आरोपी ने उठाया और नशे में धुत्त होकर वह महिला के कमरे में घुस गया जहां आरोपी ने पीडि़ता के साथ बलात्कार कर दिया।






Be First to Comment