Press "Enter" to skip to content

अर्जुन की तरह लक्ष्य पर ध्यान रखें सफलता आपके कदम चूमेगी: दीक्षित

रेडिऐन्ट में हुआ भव्य आयोजन

शिवपुरी। अर्जुन की तरह लक्ष्य पर ध्यान रहेगा तब सफलता आपके कदम चूमेगी। हमें अपनी रुचि अनुसार ही जॉब का चयन करना चाहिए तभी बिना भटकाव के आनंदमयी जीवन गुजार सकते हैं। उक्त बात रेडिऐन्ट गु्रप द्वारा आयोजित केरिअर मार्गदर्शन सेमीनार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह ”उड़ानÓÓ कार्यक्रम में भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी ललित दीक्षित ने कही। श्री दीक्षित ने कहा प्राय: देखा गया है कि सिविल सर्विस में जाने के बाद भी व्यक्ति संगीत का अच्छा जानकार होता है। कोई लेखक होता है तो कोई पेंटर। काम छोटा-बड़ा नहीं होता है यदि व्यक्ति किसी भी काम को तल्लीनता से करे अपने कौशल को समय समय पर अपग्रेड करता रहे तो ऐंसा व्यक्ति न केवल अच्छा धन कमाता है बल्कि समाज में अपने हुनर के दम पर सम्मान भी पाता है। आयोजन में सहायक वाणिज्य कर अधिकारी जया शर्मा ने एसएससी, आलोक शर्मा ने एसएससी, पीएससी, सेंट्रल बैंक के असिस्टेेंट मैनेजर सतीश माहौर ने बैंकिंग, विकास अधिकारी ललित दीक्षित ने बीमा, जेई मनोज वर्मा ने विद्युत विभाग, एनआईसी अधिकारी नरेन्द्र सिंह चौहान ने आधुनिक तकनीकि संचार, एडवोकेट विजय तिवारी ने न्यायालय एवं विधि व डा. शैलेन्द्र गुप्ता ने चिकित्सा के क्षेत्र में रोजगार हासिल करने हेतु आवश्यक प्रशिक्षण एवं जरुरी मार्गदर्शन दिया।

इन्हें मिला डा. शान्ता मैमोरिययल अवार्ड
ख्यातिप्राप्त डा. शैलेन्द्र गुप्ता ने अपने पिता स्व. डा. शान्ता कुमार गुप्ता की स्मृति में हर साल प्रतिभाशाली छात्रों को अवार्ड दिया जाता है। इस वर्ष यह अवार्ड चित्रांसी जैन बीसीए, अंकुर गोयल एमएससी, पीजीडीसीए में अनु अग्रवाल को उच्चांक हासिल करने पर दिये गए।

प्रोफेशलन एजूकेशन और रोजगार के अवसर पर हुआ सेमीनार
कार्यक्रम के अंतिम सत्र में व्यवयसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसर विषय चयन, उचित मार्गदर्शन व प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जिले भर के प्राचार्य, कोचिंग संचालकों ने अपने विचार रखे।

प्रतिभा सम्मान ”उड़ानÓÓ में इनका हुआ सम्मान
रेडिऐन्ट से शिक्षा प्राप्त कर शासकीय व अशासकीय क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया जिसमें देहात थाने में पदस्थ इशिका राजपूत, धीरज गुप्ता एएसआई एम, महेन्द्र राठौर सूबेदार एम, पूनम सेन महिला बाल विकास आदि को सम्मानित किया गया। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!